भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

रोशनपुरा चौराहे पर वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे

रोशनपुरा चौराहे पर वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश में वर्ग 2 और वर्ग 3 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। आंदोलन के 56वें दिन अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के राजधानी भोपाल में जुटने का आह्वान किया गया था आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर घेराव करने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार  डीपीआई कार्यालय के बाहर वर्ग-2 और वर्ग-3 के सैकड़ों अभ्यर्थी शिक्षक एकत्रित हुए। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अभ्यर्थियों की जुटान के चलते क्षेत्र में हलचल बनी हुई है और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आ रहा है । आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं  लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थियों के अनुसार  प्रदेश के विभिन्न जिलों से युवा भोपाल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। उनका उद्देश्य सरकार का ध्यान शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की ओर आकर्षित करना है। अब सभी की नजरें प्रस्तावित प्रदर्शन और सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

 

WhatsApp Image 2026 10 15 at 15.20.09

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button