देश

दशहरा महोत्सव आयोजन स्थल पर विधिवत भूमिपूजन, रामलीला और रावण दहन की तैयारियां शुरू

कटनी, यशभारत। श्री बजरंग उत्सव समिति द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव के तहत रामलीला मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रावण दहन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शासकीय अस्पताल के पास स्थित चौपाटी में दशहरा महोत्सव के आयोजन स्थल पर विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि- विधानपूर्वक भूमिपूजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने भगवान श्रीराम का जयघोष करते हुए दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की। समिति के सदस्यों ने कहा कि दशहरा महोत्सव भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। रामलीला मंचन और रावण दहन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम मे विपिन तिवारी, शशांक श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, आशीष कंदेले, अशोक विश्वकर्मा, अभिषेक ताम्रकार, राजय रजक, पारस जैन, वागिश आनंद, रजनीश मिश्रा, कमलेश पटेल, वीरेंद्र ताम्रकार, निखिल सित्रे, सुरेश साहू, दीपक बिचपुरिया, अंकुश रैकवार, नितिन सित्रे, आयुष पुरवार, अजय रैदास, विनीत पिपरसानिया, सुनील विश्वकर्मा एवं निलेश विश्वकर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ।

IMG 20261015 WA0773

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button