Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

आरबीएसके से 8 वर्षीय शुभम की बाईं आंख का सफल ऑपरेशन

मोतियाबिंद की समस्या दूर करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की सर्जरी

जबलपुर, यश भारत। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत आठ वर्षीय शुभम यादव की बाईं आंख के मोतियाबिंद की सफल सर्जरी की गई। इस उपचार से बालक के दृष्टि स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है। समय पर समस्या की पहचान और उपचार से बच्चे के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सुभाष शुक्ला के अनुसार, शुभम यादव पिता सुरेश यादव, निवासी ग्राम सरोरा, बरेला, जिला जबलपुर की आंख में समस्या सामने आने के बाद उपचार की प्रक्रिया शुरू की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक जांच के बाद बालक की बाईं आंख की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की।

सर्जरी में डॉ. तरुण अहिरवार और डॉ. शलभ आम्रवंशी सहित विभागीय सहायक स्टाफ वीरेंद्र चंदेल, देवराज नामदेव और श्री बाथरे का सहयोग रहा। चिकित्सकीय टीम के समन्वित प्रयासों से बालक को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में जन्मजात विकारों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शीघ्र पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को समय पर उपचार दिलाकर उनके स्वास्थ्य में सुधार करना और बेहतर जीवन के अवसर प्रदान करना है। जबलपुर जिले में भी इस योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button