जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सभी के साथ ट्रैवलर में सफर

सादगी के साथ ईधन बचत का संदेश

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी और ईंधन बचत का संदेश देते हुए डुमना एयरपोर्ट से सर्किट हाउस और मानस भवन तक सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक ही ट्रैवलर वाहन में यात्रा की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित ‘गौरव शिखर सम्मान समारोह’ में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री के इस कदम ने चर्चा का विषय बना दिया। मुख्यमंत्री के साथ ट्रैवलर वाहन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, विधायक नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजकुमार पटेल, पूर्व मंत्री शरद जैन तथा पंकज दुबे भी मौजूद रहे। इससे पहले एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अलग-अलग वाहनों से पहुंचे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने सभी को एक साथ ट्रैवलर में बैठाकर काफिले को सीमित कर दिया। यह कदम ईंधन बचत, यातायात व्यवस्था और संसाधनों के बेहतर उपयोग का सकारात्मक संदेश देता है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पहले भी इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button