जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेल यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, जल्द मिलेगी जीआरपी कर्मियों को सामुदायिक भवन की सौगात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी की यशभारत से बातचीत

जबलपुर यशभारत। रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी टीम संकल्पित रहते हुए रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराधों को रोकने और उनका पता लगाने के लिए जिम्मेदार है। रेल यात्रियों की सुरक्षा करना पहली प्राथमिकता है।उक्त उद्गार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी ने यश भारत से एक खास बातचीत में व्यक्त किए।
उन्होंने बताया कि त्योहारों एवं 15 अगस्त को लेकर जीआरपी टीम द्वारा रेलवे अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत लगातार पेट्रोलिंग कर रही है जिससे कि कोई अप्रिय वारदात घटित ना हो। उन्होंने आगे बताया कि जीआरपी रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में अपराधों को रोकने के लिए गश्त करती है और निगरानी रखती है।यदि कोई अपराध होता है तो जीआरपी उसकी जांच करती है और अपराधियों को पकड़ने का प्रयास करती है। साथ यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान सहायता प्रदान करती है।उन्होंने बताया कि जीआरपी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस जैसे अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम करती है ताकि यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सके।

07 3

13 गाड़ियों में गाड़ियों में चल रही है पेट्रोलिंग

उन्होंने बताया कि यात्रियों को रनिंग ट्रेनों में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए 13 गाड़ियों में नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। पेट्रोलिंग के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाता है तो उससे सघन पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा जीआरपी समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाती है
जल्द मिलेगी सामुदायिक भवन की सौगात
वर्तमान में जबलपुर जीआरपी पदस्थ कर्मचारियों अधिकारियों को किसी भी आयोजन करने के लिए स्वयं का सामुदायिक भवन नहीं है जिससे उनको इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन को लेकर एक प्रस्ताव भोपाल पीएचक्यू भेजा गया है जैसे ही इसकी स्वीकृति मिलती है एक भव्य सामुदायिक की सौगात जीआरपी कर्मियों को मिलेगी।

जीआरपी लाइन जल्द होगी अतिक्रमण मुक्त

वर्तमान में जीआरपी लाइन में जगह-जगह अतिक्रमण फैला हुआ है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी ने बताया कि इस संबंध में तहसीलदार से की गई है जैसे ही अतिक्रमण हटाने की तारीख फिक्स होती है यहां से अवैध कब्जा हटाया जाएगा।
पर्याप्त बल नहीं

जबलपुर जीआरपी में लगातार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो रही है उससे स्टाफ की काफी कमी है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जबलपुर जीआरपी में 751 स्टाफ होना चाहिए किंतु वर्तमान में 458 स्टाफ काम कर रहा है। ऐसी स्थिति में कभी-कभी जीआरपी कर्मियों को अपराधियों की धरपकड़ में कुछ दिक्कत है आती हैं बावजूद इसके जीआरपी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button