कटनी

आत्मशुद्धि का महापर्व पयूर्षण कल स, जैन मंदिरों में होंगे विविधि आयोजन

कटनी, यशभारत। दिगम्बर जैन समाज के 10 दिवसीय पर्वराज पयूर्षण कल 16 सितंबर से प्रारंभ हो रहे है। पंचायत महासभा के समाजसेवी अध्यक्ष संजय जैन एवं मंत्री विन्नी जैन ने बतलाया कि पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने हेतु दिगम्बर जैन पंचायत महासभा, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप मैन, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद् जिनाज्ञा परिवार, रात्रि कालिन पाठशाला, बालिका मण्डल, नवयुवक मण्डल, गुरूभक्त मण्डल, जैन मिलन दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रॉयल, श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन सिंघई मंदिर, श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन कांच मंदिर श्री 1008 शांतिनाथ दिगण्जैन रूंगटा कॉलोनी, श्री 1008 चन्द्रप्रभ बंगला मंदिर, श्री 1008 मुनिसुव्रत नाथ दिगम्बर जैन गौशाला मंदिर, श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन हाउसिंग बोर्ड मंदिरए श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगण्चेतनोदय जैन मंदिर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सभी समाजजनों ने तैयारी प्रांरभ कर दी है। इस संबंध में चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष अनुराग जैन, पंचायत उपाध्यक्ष द्वय पंचम जैन, शरद सरावगीए ने बतलाया कि नगर के सभी जैन मंदिरों में प्रात: अभिषेकएपूजनए आरती दोपहर में तत्वार्थ सूत्र पत्र चर्चा एवं रात्रि में 7.30 बजे से भजन संध्या का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button