भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

राजधानी में पत्रकार के साथ लूट, बाइक सवार बदमाश डेढ़ लाख का मोबाइल छीनकर फरार , एएनआई संवाददाता संदीप सिंह को बनाया निशाना

राजधानी में पत्रकार के साथ लूट, बाइक सवार बदमाश डेढ़ लाख का मोबाइल छीनकर फरार

एएनआई संवाददाता संदीप सिंह को बनाया निशाना

भोपाल,  यश भारत। राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला शाहपुरा इलाके का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने वरिष्ठ पत्रकार एवं एएनआई संवाददाता संदीप सिंह को निशाना बनाते हुए उनके हाथ से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए । जानकारी के मुताबिक, वारदात उस समय हुई जब संदीप सिंह अपने घर के बाहर थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। राजधानी में पत्रकार के साथ हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button