मध्य प्रदेशराज्य

पत्नी पर एसिड से अटैक : पति ने कहा – आवास योजना में हुई गड़बड़ी की जांच कराई थी, बदला लेने की आशंका

सागर । सागर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिला के ऊपर एसिड से अटैक किया गया । जिले के कैंट थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ऊपर एसिड अटैक होने का आरोप लगाया है। विट्ठल नगर निवासी 36 वर्षीय महिला अर्चना अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार रात वह मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रही थी, तभी कजलीवन मैदान के पास दो युवक मिले। उन्होंने उस पर एसिड फेंक दिया।

 

महिला का कहना है कि उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिवार वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

 

हमले में महिला की पीठ झुलस गई। पति अरविंद अहिरवार का कहना है- मैंने प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई गड़बड़ी की जांच कराई थी। इसी का बदला लेने के लिए घटना हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button