मुख्य ख़बरें

खूनी संघर्ष: लकड़ी काटने गए युवक पर भालू का हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती

यशभारत डिंडोरी। करंजिया थाना क्षेत्र में जंगल में लकड़ी काटने गए एक 31 वर्षीय युवक पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में युवक की आंख, सिर और हाथ में चोटें आई हैं। घायल युवक की पहचान धर्मेन्द्र पंद्राम के रूप में बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेन्द्र पंद्राम दोपहर करीब 1 बजे लकड़ी काटने गए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू से बचने के प्रयास में युवक को आंख, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजिया लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल की पत्नी लामिया से बातचीत के दौरान घटना की जानकारी सामने आई। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में मौजूद रहे।
फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button