कटनी

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, पंडालों का निरीक्षण, गणेशोत्सव को लेकर पुलिस ने संभाला मोर्चा

कटनी, यशभारत। गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में सोमवार की शाम पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। एएसपी कमल मौर्य के नेतृत्व में डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अजाक शिवा पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह, आरआई संध्या राजपूत, आरआई अंजू लकड़ा, एसआई शशिभूषण दुबे सहित पुलिस अधिकारियों एवं बल ने प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च कोतवाली, एसबीआई तिराहा, कचहरी तिराहा, गणेश चौक, बरही चौराहा, गर्ग चौराहा, दुर्गा चौक, घंटाघर, जालपा देवी मार्ग, चांडक चौक, बस स्टैंड, पन्ना मोड़, कुठला क्षेत्र, कृषि मंडी, चाका, आजाद चौक सहित प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा। गणेश चौक स्थित श्री गणेश मंदिर में दर्शन कर पंडाल का निरीक्षण भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। गणेश उत्सव के दौरान स्टॉपर, आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए डायवर्शन प्लानए संकेतक एवं बैनर लगाए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button