रक्षाबंधन पर स्पेशल टे्रनों की सौगात, कटनी के यात्रियों को मिलेगा फायदा, जबलपुर से चलेंगी टे्रनें

कटनी, यशभारत। रक्षाबंधन को लेकर दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। एक ट्रेन जबलपुर से दिल्ली तो दूसरी ट्रेन जबलपुर से कोटा जाएगी। इन टे्रनों के संचालन से कटनी के यात्रियों को लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक जबलपुर हजरत निजामुद्दीन रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन एक-एक ट्रिप चलाई जाएगी। जबलपुर सोगरिया कोटा ट्रेन 4-4 फेरे चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को जबलपुर से रात 20.20 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा 21.35 बजे होते हुए दमोह, सागर, झांसी, ग्वालियर धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकला होते हुए रविवार को दोपहर 14.25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01702 हजरत निजामुद्दीन जबलपुर स्पेशल ट्रेन रविवार 30 अगस्त को अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 15.45 बजे प्रस्थान कर सुबह 9.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
4-4 ट्रिप चलेगी जबलपुर-सोगरिया के बीच ट्रेन
इसी तरह गाड़ी संख्या 09806 का संचालन 21, 23, 25 एवं 27 अगस्त और गाड़ी संख्या 09805 का संचालन 22, 24, 26 एवं 28 अगस्त को दोनों दिशाओं में 4-4 फेरों के लिए किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09806 सोगरिया जबलपुर स्पेशल ट्रेन सोगरिया स्टेशन से शाम 18.35 बजे प्रस्थान करेगी, जो अन्ता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुणौर, रुठियाई जंक्शन, गुना, अशोकनगर, बीना मालखेड़ी, सागर, दमोह होते हुए सुबह 06.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर सोगरिया स्पेशल ट्रेन जबलपुर स्टेशन से सुबह 09.10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रात में 22.30 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
कटनी से गुजरेंगी तीन अमृत भारत एक्सप्रेस
स्पेशल ट्रेनों को नियमित किया गया है, जिसके चलते कटनी होकर 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होगा। इनमें दो पहले से संचालित स्पेशल ट्रेनें अब नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 15085/15086 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस को नियमित किया गया है। गाड़ी संख्या 15085 गोरखपुर से 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार और 15086 बांद्रा टर्मिनस से 29 अगस्त से प्रत्येक शनिवार चलेगी। इसका कटनी में ठहराव रहेगा। अहमदाबाद भागलपुर अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस भी नियमित होगी। 19423/19424 अहमदाबाद से 19423 का संचालन 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार और भागलपुर से 19424 का संचालन 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार होगा। यह ट्रेन कटनी में रुकेगी।
धनबाद-कोयंबटूर ट्रेन का कटनी में रहेगा ठहराव
नई 22363/22364 धनबाद कोयंबटूर धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 22 अगस्त से धनबाद और 25 अगस्त से कोयंबटूर से शुरू होगा। गाड़ी संख्या 22363 प्रत्येक शनिवार धनबाद से रवाना होकर रविवार सुबह 6ण्13 बजे कटनी पहुंचेगी। वापसी में 22364 प्रत्येक मंगलवार कोयंबटूर से चलेगी और बुधवार रात 08.03 बजे कटनी पहुंचेगी। कटनी के अलावा ट्रेन का सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी में भी ठहराव रहेगा।





