यश भारत के कार्यालयों में विराजे विघ्नहर्ता गणपति, श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ स्थापना पूजन
जबलपुर, भोपाल, रायपुर, कटनी, नरसिंहपुर कार्यालयों में विधि-विधान से हुई गणपति स्थापना

जबलपुर, यश भारत। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर यश भारत के विभिन्न कार्यालयों में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ स्थापना की गई। जबलपुर मुख्यालय, भोपाल, रायपुर, कटनी सहित इंदौर और नरसिंहपुर कार्यालयों में गणपति पूजन के साथ सुख-समृद्धि, मंगल और निर्विघ्न कार्य की कामना की गई। सभी कार्यालयों में गणपति स्थापना के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा। यश भारत मुख्यालय जबलपुर में गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला, यशिका, ईशानी शुक्ला, रवि चौबे, प्रवीण अग्रहरि, रजनीश परोहा, देवेंद्र केसरवानी, विनीता अग्निहोत्री, अनिल पांडे, प्रेम नारायण पांडे, आदित्य तिवारी, सुशील विश्वकर्मा, मुहूर्त कनौजिया, राजेश मालवीय, शालू रैकवार सहित यश भारत फ्लेक्स के सदस्य मौजूद रहे। पूजन अर्चन आचार्य श्रीकांत भार्गव ने विधि-विधान से करवाया।
वही भोपाल यश भारत कार्यालय में भी विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई। इस अवसर पर प्रमोद नगाइच, अरविंद कपिल, राकेश साहू, मोनू राजपूत, विवेक खरे, संकेत नाइक, सलमान नाइक, सोनू पाल, आशीष दीक्षित सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि और निर्विघ्न कार्य की कामना की। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश रायपुर स्थित यश भारत कार्यालय में भी विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस शुभ अवसर पर अजय क्षत्रिय, अरविंद पांडे, बहादुर सिंह आर्य, संतोष सिंह और श्री चंदोल उपस्थित रहे। विधि-विधान से पूजन के बाद सभी ने भगवान गणेश से मंगल और समृद्धि की कामना की।
कटनी यशभारत के द्वारका सिटी रोड, बरगवां स्थित कार्यालय में गौरीनंदन भगवान श्री गणेश की विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ स्थापना की गई। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना एवं पूजन पंडित रामभूषण तिवारी ‘काजू महाराज’ ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुरेश सोनी ‘ऋतुराज’, यशभारत के स्थानीय संपादक आशीष सोनी, पत्रकार आशीष रैकवार, संजय खरे, विज्ञापन प्रभारी कृष्णकुमार ठाकुर, विज्ञापन प्रतिनिधि आलोक त्रिपाठी, पूर्व पार्षद शिल्पी सोनी, विनोद दुबे, नरेश और अजय सहित यशभारत परिवार से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यश भारत के नरसिंहपुर कार्यालयों में भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। कर्मचारियों और कार्यालय से जुड़े सदस्यों ने भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।







