मुख्य ख़बरें

स्कूल से घर लौट रहीं दो सगी बहनों को ट्रक ने रौंदा, बड़ी बहन की मौके पर मौत, छोटी गंभीर…. देखें पूरा वीडियो

नरसिंहपुर ।जिले में  लोलरी चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इस भीषण हादसे में उसकी सगी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

दोनों बहनें ग्राम सागरी की रहने वाली थीं और आदर्श ज्ञान ज्योति स्कूल में पढ़ती थीं। स्कूल की छुट्टी के बाद वे घर लौट रही थीं। इसी दौरान राजमार्ग पर लोलरी चौराहे के पास हादसा हो गया।

घायल छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा हेमवती मेहरा कक्षा 12वीं में पढ़ती थी, जबकि उसकी छोटी बहन मोनिका कक्षा 10वीं की छात्रा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button