बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल, 65 विद्यार्थियों को मिले डबल जीरो , बीकॉम सेकंड ईयर के बिजनेस स्टैटिस्टिक्स विषय का मामला, कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह ने रजिस्ट्रार से की शिकायत

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल, 65 विद्यार्थियों को मिले डबल जीरो
बीकॉम सेकंड ईयर के बिजनेस स्टैटिस्टिक्स विषय का मामला, कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह ने रजिस्ट्रार से की शिकायत
भोपाल,यश भारत। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की परीक्षा और मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हुजूर विधानसभा क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज कोलार में बीकॉम सेकंड ईयर के बिजनेस स्टैटिस्टिक्स विषय में करीब 200 विद्यार्थियों में से 65 को डबल जीरो अंक दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह ने प्रभावित विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचकर प्रशासन के सामने मुद्दा उठाया। उन्होंने रजिस्ट्रार से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग की। राजकुमार सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को डबल जीरो मिलना सामान्य त्रुटि नहीं हो सकती। इससे विश्वविद्यालय की परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठते हैं। उन्होंने परीक्षा एवं रिजल्ट तैयार करने वाली निजी कंपनियों की कार्यप्रणाली की भी जांच की मांग की। विद्यार्थियों ने मामले का शीघ्र निराकरण कर संशोधित परिणाम जारी करने की मांग उठाई है।







