इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर के स्वाद की होगी बड़ी परीक्षा: ‘यशभारत बेस्ट रेस्टारेंट अवॉर्ड्स समारोह शीघ्र

जबलपुर, यशभारत

जबलपुर के स्वाद की होगी बड़ी परीक्षा: ‘यशभारत बेस्ट रेस्टारेंट अवॉर्ड्स समारोह शीघ्र

जबलपुर, यशभारत। शहर के बेहतरीन स्वाद को पहचान देने वाला यशभारत बेस्ट रेस्टारेंट पुरस्कार समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में जबलपुर के प्रमुख होटलों और उनके रेस्टारेंटों का चयन किया जाएगा। पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे।

पहली श्रेणी में जबलपुर के फाइव स्टार, थ्री स्टार एवं लग्जरी होटलों के रेस्टारेंट शामिल होंगे। इनका मूल्यांकन चुनिंदा और अप्रत्याशित शेफ्स की टीम द्वारा किया जाएगा, जिससे निष्पक्षता बनी रहे।

WhatsApp Image 2026 01 29 at 1.53.51 PM

दूसरी श्रेणी में उच्च मध्यम श्रेणी के होटलों के रेस्टारेंटों को शामिल किया गया है, जहां भोजन की गुणवत्ता और स्वाद की जांच प्रमुख शेफ्स द्वारा की जाएगी।

तीसरी श्रेणी में सामान्य होटलों के रेस्टारेंटों का चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। सभी रेस्टारेंटों के भोजन का अचानक और गुप्त रूप से स्वाद परीक्षण किया जाएगा, जिसके आधार पर पुरस्कार के लिए चयन होगा।

यशभारत द्वारा आयोजित यह आयोजन जबलपुर के होटल और रेस्टारेंट उद्योग को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button