जबलपुरमध्य प्रदेश

मिठाई दुकान में वसूली का विरोध करने पर कर्मचारी पर लाठी-डंडों से हमला, कर्मचारी घायल, देखे वीडियो ……

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले

जबलपुर,यश भारत। सीओडी तिराहा स्थित बप्पा स्वीट्स में कथित अवैध वसूली के विरोध को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार गधेरी निवासी अर्जुन यादव, सागर यादव सहित अन्य लोग दुकान पर वसूली के लिए पहुंचे थे। दुकान संचालक मुन्ना गुप्ता और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

बताया गया कि आरोपियों ने दुकान में हंगामा करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी कल्लू कुशवाहा के सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद दुकान और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने पर रांझी पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button