जबलपुरमध्य प्रदेश

JABALPUR NEWS- माढ़ोताल में 5 वीं के दो छात्रों का शासकीय स्कूल से अपहरण : परिजन देखते रहे रास्ता, बालक नहीं पहुंचे घर

पुलिस पड़ताल में जुटी, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल की पुरानी बस्ती स्थित शासकीय स्कूल से पांचवी में पढऩे वाले दो छात्रों का अपहरण हो गया। दोनों छात्र सुबह 10 बजे स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद परिजनों ने आसपास खोजबीन की। लेकिन दोनों छात्रों का कहीं सुराग नहीं मिला। थकहार कर परिजनों ने थाना माढ़ोताल में शिकायत की। पुलिस ने मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर, टीम गठित करते हुए अपहृत बालकों की खोजबीन में जुटी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बबीता महदेले पति जससिंह महदेले 30 वर्ष मूलत: ग्राम पड़वार थाना सिमरिया जिला पन्ना के निवासी है। लेकिन मजदूरी करने के लिए वर्तमान में रमेश पटैल का मकान माढ़ोताल पुरानी बस्ती में रह रहे है। उनका 11 वर्षीय बालक पुरानी बस्ती स्थित शासकीय स्कूल में पढ़ता था। जो कल शाम को घर नहीं पहुंचा। आसपास पतासाजी की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की।

दोनों दोस्त है…परिजनों ने कहा- कोई बहलाकर ले गया

तो वहीं दूसरी ओर पुरानी बस्ती में रहने वाले 14 वर्षीय बालक की माता दीपा अहिरवार पति स्व दीनदयाल अहिरवार उम्र 32 साल ने बताया कि उनका बालक भी शासकीय स्कूल, पुरानी बस्ती का छात्र है। जो कल 10 बजे स्कूल गया था, लेकिन शाम को 4 बजे के बाद भी घर नहीं आया। बहुत पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जाता है कि दोनों अपह्त बालक दोस्त है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस पतासाजी में जुटी

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस लगातार दोनों गायब छात्रों को तलाश करने में जुटी है। जिसके चलते छात्रों के दोस्त, रिश्तेदार और स्कूल के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button