भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

क्या बैंकों में अब होगी हफ्ते में सिर्फ 5 दिन वर्किंग? जानिए वायरल नोटिफिकेशन का पूरा सच

क्या बैंकों में अब होगी हफ्ते में सिर्फ 5 दिन वर्किंग? जानिए वायरल नोटिफिकेशन का पूरा सच

भोपाल, यशभारत। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक कथित गजट नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों (SBI सहित) के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही बैंक कर्मचारियों और आम जनता के बीच 5-दिवसीय बैंकिंग लागू होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

हालांकि, सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस वायरल दस्तावेज की पड़ताल के बाद स्पष्ट कर दिया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी (Fake) है। केंद्र सरकार या वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन या आदेश जारी नहीं किया गया है।

लंबे समय से चल रही है मांग
बैंक कर्मचारी संगठन काफी समय से सप्ताह में 5 दिन काम (सोमवार से शुक्रवार) और शनिवार-रविवार को अवकाश की मांग कर रहे हैं। हाल ही में इस मुद्दे पर प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह फर्जी आदेश फैलाया जाने लगा।

PIB Fact Check ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी सरकारी आदेश या नोटिफिकेशन पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध दावे की सत्यता जांचने के लिए आधिकारिक माध्यमों या PIB Fact Check से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button