मुख्य ख़बरें

सफर का खूनी अंत : सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल, एक बाइक पर सवार थे तीनों, हड़कंप

मंडला lमंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र में  एक बाइक दुर्घटना में 25 साल के संदीप उइके की मौत हो गई। इस हादसे में उनके दो दोस्त घायल हुए हैं। संदीप घुघरी के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, संदीप अपने दो दोस्तों के साथ सलवाह में एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे लाटो के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को घुघरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। संदीप की हालत गंभीर थी, उन्हें मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 

 परिजनों का कहना है कि दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन से टकराने की वजह से हुई है। हालांकि, पुलिस घायलों और स्थानीय लोगों के बयान लेकर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button