मुख्य ख़बरें

नहाने के दौरान नाला में डूबने से दादा-पोती की मौत : ग्रामीणों ने शवो को बाहर निकाला, हड़कंप

मंडला । महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरंगदेवरी में  दतला नाला में डूबने से दादा और पोती की मौत हो गई। दोनों नहाने के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर नाले पर गए थे। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर दोनों पानी में मिले। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। 

 

       जानकारी के अनुसार, सुरंगदेवरी निवासी पिल्लू लाल उइके (55) अपनी नातिन पुष्पांजलि उइके (6) के साथ सुबह दतला नाला में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर परिवार के एक बच्चे को संदेह हुआ। उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button