होटल संचालक पर फायर करने वाले आरोपी सलाखों के पीछे, कुठला पुलिस ने चंद घण्टों में किया गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रा नगर तिराहे पर स्थित होटल संचालक पर जानलेवा हमले के आरोपियों को कुठला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रेमशंकर राय पिता धनीराम राय निवासी जयप्रकाश वार्ड, नई बस्ती ने 21 अक्टूबर को इन्द्रानगर स्थित शाल्या होटल के आफिस में बैठे था। रात करीब 9 बजे सुनील यादव अपने तीन साथियों के साथ होटल में कमरा बुक कराने आया । जिसके द्वारा कमरा देने से मना करने पर सुनील यादव ने गाली-गलौज कर कट्टा निकालकर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई लेकिन झुक जाने के कारण गोली बगल से निकल गई। इसके बाद चारों ने झूमाझटकी एवं मारपीट की और मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक धारा 109(2), 331(6), 296(b), 3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के द्वारा तत्काल पुलिस टीमे गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारम्भ की गई, तलाश के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर घटनास्थल का निरीक्षण कर सुराग जुटाये एवं आरोपियों की तलाश हेतु टीम को अमानगंज जिला पन्ना व आसपास सम्भावित स्थानों पर भेजा गया जिसके फलस्वरूप घटना के चन्द घण्टो में ही आरोपी सुनील यादव पिता प्रताप सिंह यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम डोभा थाना कोतवाली पन्ना हाल इन्द्रानगर गली नम्बर 9 कटनी, पवन यादव पिता प्रहलाद यादव उम्र 18 साल 1 माह निवासी ग्राम गनियारी थाना सेमरिया जिला पन्ना, जयपाल उर्फ मुन्ना यादव पिता गिरधर यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम डोभा थाना कोतवाली जिला पन्ना एवं ब्रजेश यादव पिता प्रताप सिंह यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम डोभा थाना कोतवाली पन्ना को धर दबोचा । आरोपी सुनील यादव से प्रार्थी के ऊपर फायर करने वाले घटना में प्रयुक्त कट्टा, व घटना कर भागने में प्रयुक्त मोटर साइकिल पल्सर व अपॉचे मोटर साइकिल को विधिवत जप्त किया गया। आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विशेष भूमिका
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अखलेश दाहिया, उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्याम सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आलोक तिवारी, ताहिर खान आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, विजय प्रजापति, विजय राणा, बुद्धू कुमार, मनोज सिंह, शिशिर पाण्डेय एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।







