जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
सीटीआई रुमीत सिंह अर्नेजा के पिता का निधन, रेल कर्मियों में शोक

जबलपुर यशभारत। जबलपुर रेल मंडल में पदस्थ चीफ टिकट इंस्पेक्टर (सीटीआई) रुमीत सिंह अर्नेजा के पिता सुरेंद्र पाल सिंह अर्नेजा का गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:15 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
दिवंगत सुरेंद्र पाल सिंह अर्नेजा का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम 4:30 बजे जबलपुर के हाथीताल मुक्तिधाम में संपन्न हुआ
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:30 बजे गुरुद्वारा गोरखपुर, जबलपुर में अखंड पाठ का आरंभ होगा। शोकाकुल परिवार ने सभी शुभचिंतकों एवं परिचितों से उपस्थित होकर अरदास में शामिल होने की विनम्र अपील की है।
निवास: डुप्लेक्स नंबर 4, अप्सरा अपार्टमेंट, एसपी बंगले के पीछे, साउथ सिविल लाइंस, जबलपुर।
शोकाकुल परिवार: श्री रुमीत सिंह अर्नेजा एवं समस्त परिजन।







