जबलपुरमध्य प्रदेश

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 3.5 लाख किमत के चार वाहन बरामद

आदतन अपराधी शराब दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों को बनाता था निशाना; जुए में लगाता था चोरी के पैसे

भोपाल, यशभारत। राजधानी की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने ने एक आदतन वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है और उसके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये है।
शराब दुकान से चुराई थी बाइक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई फरियादी गेंदालाल राजपूत की रिपोर्ट पर शुरू हुई। फरियादी ने बताया कि 29 नवबंर को शाम करीब 07:30 बजे उसने अयोध्या नगर स्थित शराब दुकान के सामने अपनी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल खड़ी की थी, जो वापस आने पर गायब मिली।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे ने बताया कि फरियादी की शिकायत के अधार पर पुलिस ने ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध की पहचान की। जिसके बाद सूचना के आधार पर आरोपी बंटी मालवीय (उम्र 26 वर्ष) निवासी झुग्गी न. 01 औंमकारा सेवनिया, अयोध्या नगर को अरेडी रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने न केवल दर्ज मामले की चोरी, बल्कि भोपाल और आस-पास के जिलों से कुल 04 मोटरसाइकिलें चोरी करने का जुर्म कबूल किया।
महेश लिल्हारे ने आगे बताया कि आAZरोपी बंटी मालवीय का तरीका-ए-वारदात यह था कि वह शराब दुकान के सामने खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाता था। चोरी के वाहनों को गिरवी रखकर मिले पैसों का इस्तेमाल वह जुए में करता था। आरोपी एक आदतन अपराधी है,जिसके खिलाफ अयोध्या नगर और विदिशा के कोतवाली थाने में पहले भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button