पटवारियों की मांगों पर बनी सहमति, सोमवार से फिर शुरू होगा स्वामित्व योजना का काम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सकारात्मक चर्चा के बाद फैसला, 17 सितंबर के बाद की सभी कार्यवाहियां होंगी शून्य

पटवारियों की मांगों पर बनी सहमति, सोमवार से फिर शुरू होगा स्वामित्व योजना का काम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सकारात्मक चर्चा के बाद फैसला, 17 सितंबर के बाद की सभी कार्यवाहियां होंगी शून्य
भोपाल यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद मध्यप्रदेश पटवारी संघ की मांगों पर सहमति बन गई है। इसके बाद पटवारियों ने स्वामित्व योजना का कार्य पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि स्वामित्व योजना के संबंध में न्यायिक संरक्षण के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
साथ ही 17 सितंबर के बाद की गई सभी कार्यवाहियों को शून्य किया जाएगा। बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा के बाद पटवारियों की मांगों पर सहमति बनने से सकारात्मक वातावरण बना है। इसी के मद्देनजर मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा सोमवार से स्वामित्व योजना का कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ की मांगों पर बनी सहमति के बाद पटवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पुनः शुरू करेंगे। इस निर्णय से स्वामित्व योजना के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
उपेन्द्र सिंह बघेल
प्रांतीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पटवारी संघ







