भोपालमध्य प्रदेश

राजा भोज विमानतल पर स्व सहायता समूह के उत्पादों को मिला बाजार, एक माह तक लगेगा विशेष स्टॉल

Self-help group products find a market at Raja Bhoj Airport; a special stall will be set up for one month.

राजा भोज विमानतल पर स्व सहायता समूह के उत्पादों को मिला बाजार, एक माह तक लगेगा विशेष स्टॉल

भोपाल, यश भारत। महिला सशक्तिकरण और स्व सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन एवं नगर निगम भोपाल द्वारा एक नई पहल की गई है। हस्तशिल्प और गौ काष्ठ उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल के राजा भोज विमानतल पर महाशक्ति स्व-सहायता समूह को एक माह के लिए विशेष स्टॉल उपलब्ध कराया गया है। नगर निगम भोपाल की अवसर पहल के तहत एक एयरपोर्ट एक उत्पाद अभियान में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एनयूएलएम के अंतर्गत गठित महाशक्ति स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है। स्टॉल पर जरी जरदोजी हस्तशिल्प सामग्री तथा गौ काष्ठ से निर्मित विभिन्न उत्पाद यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस पहल का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना उनकी मार्केटिंग को बढ़ावा देना तथा महिलाओं की आय में वृद्धि करना है। नगर निगम द्वारा एनयूएलएम और पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से स्थानीय कारीगरों और समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि विमानतल जैसे प्रमुख स्थान पर स्टॉल मिलने से समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए व्यापक ग्राहक वर्ग मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल स्थानीय हस्तशिल्प और पर्यावरण अनुकूल गौ काष्ठ उत्पादों के प्रचार प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button