मध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मोड: अस्पताल पहुंचे कलेक्टर और एसपी, निजी नर्सिंग होम्स में हड़कंप…. देखें पूरा वीडियो

रीवा ।स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पताल में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया।

कलेक्टर ने इसे रूटीन जांच बताया है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर रूटीन जांच के लिए जिला प्रशासन के इतने बड़े अधिकारी एक ही अस्पताल में अचानक क्यों पहुंचे?
क्या अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज, दस्तावेजों और भुगतान से जुड़ी किसी शिकायत की जानकारी प्रशासन को मिली थी?

या फिर प्रशासन को अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर पहले से कोई इनपुट मिला था? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि अगर यह महज रूटीन जांच थी, तो कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी की जरूरत क्यों पड़ी?क्या अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ किसी अन्य मामले की भी जांच की जा रही थी?रीवा में निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज और सरकारी भुगतान को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की यह कार्रवाई स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी को लेकर बड़ा संदेश जरूर दे रही है।अब देखने वाली बात होगी कि जांच में क्या सामने आता है।क्या वास्तव में यह सिर्फ रूटीन जांच थी…
या प्रशासन के पास आयुष्मान अस्पताल को लेकर कोई गंभीर शिकायत या इनपुट था? और अगर सब कुछ सामान्य था, तो कलेक्टर और एसपी को एक साथ अस्पताल पहुंचने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी?
इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button