मुख्य ख़बरें
मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा : 11 केवी लाइन की चपेट में आए करीब एक दर्जन लोग

कोठी, सतना।कोठी क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान बिजली की 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए कोठी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ। घायलों का कोठी अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए सतना रेफर किया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।







