एमपी पुलिस के 18 अधिकारियों के कार्यभार बदले, तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त

एमपी पुलिस के 18 अधिकारियों के कार्यभार बदले, तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त
भोपाल,यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ 18 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार जारी आधिकारिक आदेश के तहत इन सभी अधिकारियों को उनकी नई शाखाओं में कार्यभार आवंटित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को 22 अक्टूबर की अपराह्न से वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त कर तत्काल प्रभाव से अपनी नई आवंटित शाखा में आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत हिमाली पाठक को उपपुअ, अ.अ.वि.,आशीष भराड़े एवं अंजली रघुवंशी को सायबर मुख्यालय,शीला सुराणा को लेखा, प्रदीप बाल्मीकी को प्रबंध,बृजमोहन द्विवेदी को विधि-2, सुनील गुप्ता को अ.अ.वि.,वीरेन्द्र झा तथा मनोज कुमार सिंह को प्रशासन, जवाहर लाल सिंह सिसौदिया को अजाक,आशा चौधरी को विशेष शाखा, अर्जुन सिंह मुजाल्दे को सी.आई.जे.डब्ल्यू. प्रशिक्षण विशेष शाखा, मनोज गुप्ता को महिला सुरक्षा, पंकज गीते को एस.सी.आर.बी., अजय चानना को लोक सेवा गारंटी, बृजेश कुमार मालवीय व राजीव कुमार गुप्ता को शिकायत शाखा, और योगेश कुरचानिया को पुलिस सुधार/मैन्युअल, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह आदेश उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) द्वारा पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के अनुमोदन उपरांत जारी किया गया है।








