भोपालमध्यप्रदेश
भोपालः हाथ में चाकू लेकर गुंडों ने दी धमकी, वीडियो वायरल

भोपालः हाथ में चाकू लेकर गुंडों ने दी धमकी, वीडियो वायरल
भोपाल, यश भारत। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र के द्वारका नगर में हाथ में चाकू लेकर धमकाते हुए गुंडों का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तीन दिन पुराना है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये गुंडे लगातार क्षेत्र के 16-17 साल के बच्चों को धमका कर अपनी गैंग में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। तीन दिन पहले भी इसी नियत से आए थे।
इसको लेकर स्थानीय लोग शिकायत लेकर बजरिया थाने भी पहुंचे थे, लेकिन आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा उल्टा फरियादियों पर ही कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही है।







