कटनी

दिवंगत कर्मचारियों के तीन आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

महापौर ने सौंपे नियुक्ति आदेश, निगमायुक्त की नियमित समीक्षा से लंबित प्रकरणों को मिली गति

दिवंगत कर्मचारियों के तीन आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

महापौर ने सौंपे नियुक्ति आदेश,

निगमायुक्त की नियमित समीक्षा से लंबित प्रकरणों को मिली गतिIMG 20261007 WA0067 IMG 20261007 WA0065 IMG 20261007 WA0066 Screenshot 20261007 183626 Gallery

कटनी,यशभारत। नगर निगम में सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश सौंपे गए। महापौर प्रीति सूरी ने नियुक्ति आदेश प्रदान किए। नगर निगम में भृत्य के पद पर कार्यरत रहे स्वर्गीय रविशंकर रैकवार के पुत्र अमित रैकवार को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य शाखा में सफाई संरक्षक रहे स्वर्गीय मोहन पिता बिलोंची की पुत्री स्नेहा अर्खेल को सफाई संरक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई। वहीं स्वर्गीय मायाबाई पति गणेश कुमार के पुत्र अजय कुमार डुमार को भी सफाई संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
महापौर ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही।
निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रत्येक सोमवार होने वाली समय-सीमा बैठक में इन मामलों की स्थिति और आवश्यक कार्रवाई की समीक्षा के चलते प्रकरणों के निराकरण में तेजी आई है। नियुक्ति मिलने से तीनों परिवारों को रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का सहारा मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button