भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले , गृह विभाग ने जारी किए आदेश, एक IPS सहित 25 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले

गृह विभाग ने जारी किए आदेश, एक IPS सहित 25 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

भोपाल,यश भारत। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सहित राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

तबादला सूची के अनुसार, IPS अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को गाडरवारा से स्थानांतरित कर गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर भेजा गया है। वहीं, जबलपुर में पदस्थ DSP संतोष शुक्ला को नर्मदापुरम और आशीष जैन को अजयगढ़, जिला पन्ना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद पुलिस विभाग में नई पदस्थापनाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button