जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

दीपावली की रात जज के सूने मकान में सेंधमारी, दो चोर गिरफ्तार,तीसरे की तलाश जारी,देखे वीडियो..…चांदी की शिव प्रतिमा और जेवरात चोरी कर हुए थे फरार

जबलपुर, यशभारत। दीपावली की छुट्टियों में जब न्यायिक अधिकारी अपने परिवार के साथ शहर से बाहर थे, तभी चोरों ने प्रियदर्शनी कॉलोनी स्थित उनके सूने मकान को निशाना बना लिया। तीन बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी का लॉकर खंगाला और भगवान शिव की चांदी की प्रतिमा सहित चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। मामले की जांच में जुटी खमरिया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

ताला तोड़कर घर में घुसे थे तीन बदमाश

पुलिस के अनुसार, जबलपुर में पदस्थ न्यायिक अधिकारी दीपावली की छुट्टियों में परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इसी दौरान 10 नवंबर की रात तीन बदमाश प्रियदर्शनी कॉलोनी स्थित उनके मकान पर पहुंचे। आरोपियों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखी भगवान शिव की चांदी की मूर्ति, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक जोड़ी बिछिया चोरी कर ली। घटना की शिकायत मयंक पुरोहित द्वारा दर्ज कराई गई थी।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी

न्यायिक अधिकारी के घर हुई चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसके आधार पर पनागर निवासी सुमित दहिया और गोहलपुर निवासी किशन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीसरे आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड, तलाश जारी

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने तीसरे साथी गोपी उर्फ गुलफाम निवासी गोहलपुर के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई चांदी की शिव प्रतिमा, पायल और बिछिया बरामद कर ली हैं। तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एएसपी मनीष भारद्वाज के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों सहित फरार आरोपी का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button