जबलपुर वेटरनरी विश्वविद्यालय पहुंचे प्रमुख सचिव गुलशन बामरा: बेहतर व्यवस्थाएं देख प्रमुख सचिव ने कहा बहुत अच्छा काम हो रहा

जबलपुर यश भारत। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में,पशुपालन एवं डेयरी पालन विभाग मध्य प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव श्री गुलशन बामरा आई ए एस जी द्वारा विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाईयों का औपचारिक भ्रमण किया, विश्वविद्यालय परिसर में प्रमुख सचिव का स्वागत कुलपति प्रो एस पी तिवारी जी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया, तत्पश्चात पशुपालन प्रक्षेत्र में उनके द्वारा पौधा रोपण किया गया, भ्रूण प्रत्यारोपण स्थानांतरण तकनीक का अवलोकन तथा प्रक्षेत्र में पशुपालन प्रबंधन विधियों का भी जायजा लिया, विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, कृषक भवन साथ ही विश्विद्यालय परिसर में नवनिर्मित पशुधन सहउत्पाद विक्रय केन्द्र का भी भ्रमण किया, जहां पर मत्स्य उत्पाद विक्रय केंद्र पर मछ्ली आहार दाना, मछ्ली से निर्मित आचार, रंगीन मछलियां एवम् एक्वेरियम विषय पर महाविद्यालय अधिष्ठाता डा एस के महाजन ने जानकारी दी,मुर्गी पालन विभाग विक्रय केंद्र पर डा जी पी गोयल द्वारा जापानी बटेर, कड़कनाथ, नर्मदा निधि की प्रजातियां, एवम् देसी अंडो के विषय में जानकारी दी गई, साथ ही गोबर द्वारा निर्मित दिये, गमले, अगरबत्ती, मच्छरमार कुंडली, गोनाइल, फीड मिनरल मिक्सर, मिल्क ए टी एम मशीन, पशुपालन महाविद्यालय के इंटर्नशिप के छात्रों द्वारा निर्मित मूल्यवर्त उत्पाद खोवा, पनीर, रबड़ी जैसे उत्पादों का भी जायजा लिया, तत्पश्चात पशुचिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर के विभिन्न विभागों एनाटॉमी, सर्जरीतथा स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ, फोरेंसिक एंड हेल्थ , पशु चिकित्सालय का का भी भ्रमण किया, उन्होंने वहां पशु स्वास्थ्य हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान विश्विद्यालय के सभी उच्च पदाधिकारीगण संचालक अनुसंधान सेवाएं डा एस एस तोमर, संचालक शिक्षण डा सुनील नायक, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर एस के महाजन , संचालक वाइल्डलाइफ डॉक्टर शोभा जवारे,डॉ जी दास,संचालक बायोटेक्नोलॉजी डा ए पी सिंह, डॉ राखी वैश्य, डॉ एस घोष प्रक्षेत्र प्रभारी डा एस करमोरे, डा पी के सिंह, आई पी आर ओ डा सोना दुबे, डॉ गिर्राज गोयलआदि उपस्थित रहे।