Top-5कटनीजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबई

पत्नी मायके से नहीं लौटी तो साढ़ू को बनाया बंधक, दो सगे भाई गिरफ्तार

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। पनागर थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने पर दो सगे भाइयों ने अपने साढ़ू भाई को बंधक बना लिया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर धनवंतरी नगर क्षेत्र के एक कमरे में दबिश देकर युवक को सकुशल मुक्त कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आयुष राजौरिया और कृष्णा राजौरिया अपनी पत्नियों के मायके से वापस नहीं लौटने से नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने रोहित कोल को अपने साथ ले जाकर धनवंतरी नगर स्थित एक सुनसान कमरे में बंधक बना लिया। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए थे, ताकि वह भाग न सके। रोहित के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी पत्नी ने पनागर थाने में सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित कमरे में दबिश देकर रोहित को सुरक्षित छुड़ा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button