मध्य प्रदेशराज्य
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्राईवर कार से 81 लीटर अवैध शराब बरामद

दमोह। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुम्हारी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। ग्राम पिपरिया मल्ल में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई, जहां एक ट्राईवर कार से 81 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान 06 पेटी लाल मशाला और 03 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 09 पेटी शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब ₹45,000 आंकी गई है। साथ ही ₹6 लाख की ट्राईवर कार भी जब्त की गई।
चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।







