जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा की जगह संभाली कमान

Nitin Nabin becomes BJP's National Working President, succeeds JP Nadda

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा की जगह संभाली कमान

बिहार,यश भारत।  बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे जेपी नड्डा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के इस फैसले को बिहार की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक संतुलन और आगामी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन की नियुक्ति को मंजूरी दी है और यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। केंद्रीय नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा कि नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का गहरा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य प्रभावी रहा है और उन्होंने जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पण के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में पार्टी को और सशक्त बनाएगी।

नितिन नबीन बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे पांच बार के विधायक हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के पद पर हैं। बांकिपुर विधानसभा क्षेत्र से वे लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं। अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अहम भूमिका निभाई है।

भाजपा में यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है, जब पार्टी आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठन के विस्तार की दिशा में नई रणनीति पर काम कर रही है। नितिन नबीन की ताजपोशी को संगठन में नई ऊर्जा और बिहार को राष्ट्रीय राजनीति में और मजबूत प्रतिनिधित्व देने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button