देश

तेज रफ्तार ट्रक ने प्रधान आरक्षक की बाइक को मारी टक्कर : ट्रक के नीचे जा फंसी बाईक, आरक्षक गंभीर घायल

दमोह। देहात थाना क्षेत्र के इमलाई बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने प्रधान आरक्षक अखिलेश तिवारी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा फंसी और प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में प्रधान आरक्षक अखिलेश तिवारी के पैर में गंभीर चोटें आईं। उनकी हालत नाज़ुक होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button