Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

कटंगी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

कटंगी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

जबलपुर यशभारत। कटंगी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मुख्य मार्ग पर सैयद बाबा मजार के सामने हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद तीनों ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कटंगी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेंद्र यादव (40), निवासी कूड़न मोहल्ला, वार्ड क्रमांक-1 कटंगी और मनीष ठाकुर (30), निवासी देवगंवा मोहल्ला, कटंगी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में राहुल यादव (27), निवासी नौरैया मोहल्ला, वार्ड क्रमांक-3 कटंगी गंभीर रूप से घायल हुआ है।प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार  शाम को वह अपने दोस्त सुमित चक्रवर्ती के साथ मोटरसाइकिल से प्रज्ञाधाम से कटंगी लौट रहा था। इसी दौरान सैयद बाबा मजार के सामने उसके बड़े भाई नरेंद्र यादव, राहुल यादव और मनीष ठाकुर सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी कटंगी से गुबरा की ओर जा रहे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए तीनों को पीछे से टक्कर मार दी।

1792250622 WhatsApp Image 2026 10 17 at 20.49.03 (1)

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में नरेंद्र यादव और मनीष ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। राहुल यादव भी बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल कटंगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां नरेंद्र और मनीष की मौत की पुष्टि हुई। राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलने के बाद कटंगी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

1792250634 WhatsApp Image 2026 10 17 at 20.49.02

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button