देशमुख्य ख़बरें

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को सशर्त जमानत, शांति बनाए रखने के मुचलके पर रिहा

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को सशर्त जमानत, शांति बनाए रखने के मुचलके पर रिहा

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली में सशर्त जमानत मिल गई है। पुलिस के मुताबिक, शांति बनाए रखने के मुचलके पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। शुक्रवार को प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें मंदिर मार्ग थाने में स्थित एसईएम (कार्यकारी मजिस्ट्रेट) की अदालत में पेश किया गया। जमानत के बाद अभिजीत दीपके का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास पर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। वह कैमरे की ओर हाथ हिलाते और गुड लक का संकेत बनाते नजर आए।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए मुचलके पर हस्ताक्षर कराने के बाद अभिजीत दीपके को रिहा कर दिया गया। हालांकि, उनकी हिरासत और जमानत की प्रक्रिया को लेकर सीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सुनवाई में देरी पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि सुनवाई दोपहर 12 बजे होनी थी, लेकिन दोपहर 3:38 बजे तक भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई थी।सीजेपी की प्रवक्ता मेहर पसरीचा ने हिरासत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि सरकार असहमति की आवाजों से घबराती है। हालांकि, ये पार्टी की ओर से लगाए गए आरोप हैं। अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button