इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शाह का बंगाल दौरा:गृहमंत्री बोले- TMC सरकार में राजनीतिक हत्याएं शुरू हो गई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे से कुछ घंटे पहले एक भाजपा कार्यकर्ता का शव उसके घर के पास एक सुनसान बिल्डिंग में लटका मिला। मृतक अर्जुन चौरसिया उत्तरी कोलकाता में रहता था और वह भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष था। उन्हें अमित शाह के स्वागत में निकाली जाने वाली बाइक रैली का नेतृत्व करना था।

अमित शाह आज दोपहर अर्जुन चौरसिया के घर पहुंचे और परिजन को हिम्मत बंधाई। शाह ने कहा- ये राजनीतिक हत्या है। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की चुन-चुनकर हत्या हो रही है। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएंगे। TMC सरकार ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है। आज से राज्य में राजनीतिक हत्याएं शुरू हो गई हैं। उसकी दादी को भी पीटा गया। भाजपा ने की घटना की CBI जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button