तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, कोलार पुलिस ने संचालक पर दर्ज किया मामला , अस्पताल के आसपास भी गूंज रहा था तेज संगीत, नवरात्र से पहले आयोजकों को दी गई थी हिदायत

तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, कोलार पुलिस ने संचालक पर दर्ज किया मामला
अस्पताल के आसपास भी गूंज रहा था तेज संगीत, नवरात्र से पहले आयोजकों को दी गई थी हिदायत
भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाना संचालक को पड़ा भारी । तेज ध्वनि में डीजे बजाने के मामले में कोलार पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि डीजे की तेज आवाज अस्पताल के आसपास भी गूंज रही थी जिससे मरीजों और अन्य लोगों को परेशानी होने की आशंका थी। जानकारी के अनुसार शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए नवरात्र से पहले ही आयोजकों और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। उन्हें स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई थी कि निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करें और तेज आवाज में डीजे न बजाएं। इसके बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की। कोलार पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है कि ध्वनि संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। खासकर अस्पतालों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास ध्वनि प्रदूषण फैलाने से बचना जरूरी है।







