मुख्य ख़बरें

नीट परीक्षा में असफल होने के बाद युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत : एक सप्ताह से तनाव में थी , निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार

नरसिंहपुर। निवारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बारह छोटा में नीट परीक्षा में असफल होने के बाद कथित तौर पर तनाव में आई 17 वर्षीय युवती ने चूहामार दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अलग-अलग अस्पतालों में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।  जिला अस्पताल में युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मृतिका के भाई मनीष पटेल ने बताया कि छात्रा  पिता प्रेमनारायण पटेल (17) ने नीट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परीक्षा देने के बाद वह सफल नहीं हो पाई थी। इसके बाद से वह पिछले करीब एक सप्ताह से मानसिक तनाव में थी। इसी दौरान उसने घर में रखी चूहामार दवा खा ली। उल्टियां होने पर परिजन उसे पहले नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन वहां उपचार नहीं मिला और बाहर ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद उसे करेली सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिले।

परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन उसे जबलपुर ले जाने के बजाय नरसिंहपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। यहां उपचार के दौरान  दम तोड़ दिया।जिला अस्पताल में शव परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच के लिए मार्ग डायरी निवारी पुलिस चौकी भेजी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button