Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 बाइक बरामद,एक युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर अपराध और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोहलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
 

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद नगर बस स्टॉप के पास एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही गोहलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक फैज़ान ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को भी गिरफ्तार कर लिया।
 

पकड़े गए युवक और दोनों नाबालिग अधारताल, हनुमानताल और गोहलपुर थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ में वाहन चोरी की कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button