जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रतलाम में ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलस

सभी इंदौर रेफर, एक की हालत गंभीर; केमिकल ट्रांसफर करते समय हादसा

रतलाम,यशभारत। शुक्रवार तड़के रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में विस्फोट होने के कारण ें चार कर्मचारी झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सभी को इंदौर रेफर कर दिया गया है। एक की हालत गंभीर है।बताया जा रहा है कि प्लांट की प्रोडक्शन यूनिट में चार कर्मचारी इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। इसमें कर्मचारियों के हाथ और चेहरे झुलसे हैं।दूसरी तरफ, प्लांट के एचआर एक्जीक्यूटिव रोहित दवे ने बताया कि तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर मटेरियल की रिचार्जिंग हो रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों को मटेरियल का पावडर लग गया। इसी से वे झुलसे हैं। रतलाम जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।
30 प्रतिशत तक झुलसे सभी कर्मचारी
हादसे में मुकेश (30) पुत्र रमेश कछावा निवासी टैगोर कॉलोनी, सुपडु (40) पुत्र पोपट निवासी नयागांव, कालूराम (50) पुत्र रामकिशोर कैथवास निवासी अंबिका नगर और सचिन (35) पुत्र शंकर लाल निवासी डोसीगांव झुलसे हैं।घायलों को इंदौर ले जाने से पहले परिजन के साथ पुलिस भी रतलाम जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बताया कि सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button