भोपालमध्य प्रदेश

तालाब संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू भदभदा क्षेत्र से नगर निगम की पहल, पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोत सुरक्षित करने पर जोर

तालाब संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

भदभदा क्षेत्र से नगर निगम की पहल, पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोत सुरक्षित करने पर जोर

भोपाल यश‌ भारत। राजधानी के जीवनदायिनी बड़े तालाब को संरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। तय समय से पहले ही प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए भदभदा क्षेत्र से इस अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है । तालाब के फुल टैंक लेवल FTL के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए शहरी क्षेत्र में 50 मीटर और ग्रामीण क्षेत्र में 250 मीटर की सीमा के भीतर बने अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्रोत को प्रदूषण और अवैध निर्माण से बचाना है जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह धरोहर सुरक्षित रह सके। प्रशासन द्वारा मार्च माह में किए गए सर्वे के दौरान 383 पक्के निर्माण और झुग्गियां चिन्हित की गई थीं। इन पर लाल निशान लगाकर पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी। हालांकि कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा निशान मिटाने की घटनाएं सामने आई हैं जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस अभियान के तहत बड़े भवन, बंगले और विला जैसे निर्माण भी हटाए जाएंगे ताकि तालाब के आसपास का प्राकृतिक स्वरूप बहाल किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि यह कदम केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है बल्कि भोपाल की पहचान रहे बड़े तालाब को सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button