देशमध्य प्रदेशराज्य

रामनगर में उद्योग व्यापार संगठन की नई टीम का गठन, विवेक शुक्ला बने अध्यक्ष, शुभम जायसवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

रामनगर (बाराबंकी)।

रामनगर में उद्योग व्यापार संगठन की नई टीम का गठन, विवेक शुक्ला बने अध्यक्ष, शुभम जायसवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

रामनगर (बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की नगर इकाई का पुनर्गठन बुधवार को पुरानी तहसील परिसर, रामनगर में आयोजित एक बैठक के दौरान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से युवा व्यापारी विवेक शुक्ला को नगर अध्यक्ष तथा शुभम जायसवाल को नगर महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यापारी इन्द्रमणि उपाध्याय ने किया।
मुख्य अतिथि एवं संगठन के जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह सिद्धू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एक मंच पर संगठित कर उनकी समस्याओं का समाधान कराना है। व्यापारियों के हित सर्वोपरि हैं और उनकी छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।
जिला महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। यदि किसी व्यापारी का किसी विभाग या अधिकारी द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न किया जाता है तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि जीएसटी, लाइसेंस, अतिक्रमण समेत अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा। वहीं वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण रावत ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा व्यापारियों को एकजुट रहने का आह्वान किया।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने कहा कि बाजार की साफ-सफाई, सुरक्षा, अतिक्रमण और व्यापारियों की अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। महामंत्री शुभम जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक व्यापारियों से संगठन से जुड़ने की अपील की।
बैठक में जल्द ही नगर कार्यकारिणी के विस्तार का निर्णय भी लिया गया। इसके तहत उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का भी फैसला लिया गया।
इस अवसर पर संरक्षक अनूप पांडे, रमाशंकर गुप्ता, गौरव, प्रशांत शुक्ला, श्रवण तिवारी, सह महामंत्री रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, दुकानदार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button