मंडला lमुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी वितरण वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की गरिमामयी उपस्थिति में जिला योजना भवन में किया गया। उन्होंने योजना भवन परिसर में मौजूद विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिले के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत बालक, बालिकाओं को विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किये जाने पर निःशुल्क स्कूटी वितरण की गई। जिले के कुल 164 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी दी गई। जिसमें 40 ई-व्हीकल एवं 124 मोपेड की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। स्कूटी पाकर विद्यार्थियांे के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगरपालिका नैनपुर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, जयदत्त झा सहित नगरपालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता एपीसी श्री मुकेश पांडे, श्री महेन्द्र श्रीवास, श्री सुशील पटेल एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Back to top button