जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बरेला में गैस एजेंसी के गोदाम से 85 गैस सिलेंडर चोरी, ताला तोड़कर अंजाम दी गई वारदात — 3.30 लाख रुपए का नुकसान

बरेला में गैस एजेंसी के गोदाम से 85 गैस सिलेंडर चोरी, ताला तोड़कर अंजाम दी गई वारदात — 3.30 लाख रुपए का नुकसान

जबलपुर, बरेला। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के बीच बरेला थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शरद गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर 85 एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
एजेंसी संचालक ने बताया कि रोज की तरह सुबह जब वह गोदाम पहुंचे, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गोदाम में रखे भरे हुए गैस सिलेंडरों में से 85 सिलेंडर गायब थे। घटना की तत्काल जानकारी बरेला थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

चोरी गए सिलेंडरों की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा है कि चोरी को अंजाम देने के लिए चोरों ने पूरी योजना बनाकर काम किया। संभवतः वारदात में एक से अधिक लोग शामिल थे और किसी बड़े वाहन का उपयोग किया गया।पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता व्याप्त है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।बरेला थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही संदिग्धों की पहचान कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button