भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

श्रमोदय आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया संवाद , समस्याओं और सुझावों को सुना, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

श्रमोदय आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया संवाद

समस्याओं और सुझावों को सुना, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल  द्वारा  नीलबड़ के मुगालिया छाप स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। विद्यार्थियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही  व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले। श्रमोदय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का स्तर बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। इस अवसर पर श्रम विभाग के सचिव रघुराज राजेंद्रन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button