मध्य प्रदेशराज्य

सागर शराब त्रासदी : बण्डा-शाहगढ़ के 10 गांवों में 226 बीमार, 37 की आंखों की रोशनी पर संकट

सागर, यशभारत l बण्डा एवं शाहगढ़ विकासखंड में अमानक शराब के सेवन से बीमार हुए नागरिकों की त्वरित जांच और इलाज के लिए जिला प्रशासन सागर द्वारा विशेष 7 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को चिह्नित 10 ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल टीमों ने घर-घर और शिविरों के माध्यम से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

Screenshot 20260917 113806.WhatsApp

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बण्डा विकासखंड के ग्राम पाटन, चौका, बमूरा एवं छापरी तथा शाहगढ़ विकासखंड के नौराज, गूगरा खुई, डिलोना, खटोरा खुर्द, बुढ़ना एवं घुरमार में विशेष जांच शिविर लगाए। इन शिविरों में विशेषज्ञ मेडिकल ऑफिसर, नेत्र चिकित्सक, नेत्र सहायक और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की ड्यूटी लगाई गई है।

जांच के मुख्य आंकड़े:

कुल स्वास्थ्य परीक्षण: 226 नागरिक

नेत्र संबंधी मरीज: 37 (दृष्टि प्रभाव के संभावित लक्षण)

अन्य बीमारियों से पीड़ित: 189 मरीज

फॉलोअप: पूर्व में उपचारित मरीज भी स्थिति की पुनः जांच कराने शिविर में पहुंचे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सागर द्वारा गठित विशेष मॉनिटरिंग दल ने विभिन्न शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और इलाज की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन का उद्देश्य समय रहते शराब के दुष्प्रभाव से प्रभावित हर व्यक्ति तक चिकित्सा सहायता पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button